Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी की मूर्तियों के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

साकेत सदन के पास परिक्रमा मार्ग से कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा, दो पीली धातु की मूर्तियां बरामद

अयोध्या। चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पीली धातु की मूर्तियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी की तहरीर पर चोरी के संबंध में मुकदमा संख्या 609/26, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी।बुधवार को मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर पुलिस टीम ने लवकुश गुप्ता (35) पुत्र स्व. मिंटू गुप्ता को साकेत सदन के पास परिक्रमा मार्ग पर करीब 200 मीटर आगे खाली स्थान के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का वर्तमान पता मिसल दीवानी, दिल्ली दरवाजा और स्थायी पता मोहल्ला टकसाल, थाना कोतवाली नगर है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु की मूर्तियां बरामद की हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस बरामद मूर्तियों और चोरी की घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी चौक मनोज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नन्दराम, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार सरोज, कांस्टेबल रोहित कुमार, प्रसून सिंह मेहता और रोवेन्श लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.