Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने उठाई लोकतंत्र और वोट की आवाज

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ प्रेस वार्ता में निर्वाचन प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग

बलरामपुर। गांधी-शास्त्री जयंती पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने लोकतांत्रिक अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। जिला सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाने के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने मतदाता सूची, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की मांगें एवं आपत्तियां सार्वजनिक कीं। नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया।देवीपाटन मंडल प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव का कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति कार्यकर्ताओं को सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का भी उल्लेख किया गया, जो 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।सपा नेताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के विचारों को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रासंगिक बताया।इस दौरान जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप, श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा, गैंसड़ी विधायक राकेश यादव, मंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव व्यापार सभा प्रखर कलहंस, पूर्व विधायक जगराम पासवान, राम सागर अकेला, अब्दुल मसूद खान, जिला महासचिव नर्सिंगपाल यादव समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.