Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक रामप्रताप का तूफानी दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पाला पाली, मटियरिया कर्मा और महुआधनी में लिया जायजा, बोले- राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फसल नुकसान का होगा सर्वे

उतरौला (बलरामपुर) विधायक रामप्रताप वर्मा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र उतरौला के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का तूफानी दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित पाला पाली, मटियरिया कर्मा और महुआधनी गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता बाढ़ में नष्ट हुई धान और गन्ने की फसल को लेकर थी। विधायक ने ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है।दौरे के दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक ने सख्त लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से फसलों के नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि बाढ़ से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा हर हाल में दिलाया जाएगा।इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, फरींद्र गुप्त, महेश गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.