खजुरी गांव में दिखा मगरमच्छ मचा हड़कंप स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दिया सूचना
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी । रामसनेहीघाट इलाके के खजुरी गांव में एक बड़े मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया यह मगरमच्छ घाघरा नदी के किनारे एक खेत में दिखा, जब किसान सुबह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे।गांव के कन्हैया लाल निषाद ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह धान का खेत देखने गए थे। अचानक उन्हें खेत में मगरमच्छ दिखा, जिससे वह डर गए और भागकर अपनी जान बचाई। खबर फैलते ही गांव के कई लोग मगरमच्छ को देखने जमा हो गए।कन्हैया लाल के मुताबिक, घाघरा नदी का पानी बढ़ने पर मगरमच्छ खेत में आ गया होगा। बाद में नदी का पानी कम हो गया, लेकिन मगरमच्छ धान के खेत में ही फंस गया और वापस नदी में नहीं जा पाया।लोगों में मगरमच्छ को लेकर काफी डर है। वन विभाग के अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना है टीम के साथ पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जायेगा उन्होंने लोगों को सावधान रहने को भी कहा है।