बलरामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली, 11 सेकंड के वीडियो से मचा हड़कंप
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
वीडियो में युवक 500-500 के छह नोट महिला नर्स को देते दिखा, महिला नीलम तिवारी ने लिया प्रसव के नाम पर 3000 हजार
बलरामपुर जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। सामने आए 11 सेकंड के एक वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक 500-500 रुपये के छह नोट गिनकर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को देता दिखाई दे रहा है। महिला स्वास्थ्यकर्मी का नाम नीलम तिवारी है और यह रकम प्रसव के नाम पर ली गई।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में कथित वसूली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। महिला नर्स ने प्रसव के नाम पर 3000 लिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद से महिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर पैसे की वसूली पहले भी होती रही है।
पहले भी लग चुके हैं पैसे मांगने के आरोप
जिला महिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से पैसे मांगने की शिकायतें पहले भी सामने आने के दावे किए जाते रहे हैं। आरोप है कि प्रसव के दौरान कुछ मरीजों के परिजनों से पैसे मांगे जाते हैं। पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।