Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए ताज जहीर

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर को मिली प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

उतरौला, बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 27 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में बलरामपुर जनपद के श्री ताज जहीर को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में श्री ताज जहीर का नाम प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल है। इस नियुक्ति को बलरामपुर जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।भाजपा संगठन में प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्री ताज जहीर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।प्रदेश पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति से बलरामपुर जनपद को प्रदेश संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.