Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एलटी ग्रेड परीक्षा में ज्ञानदीप ने हासिल की 14वीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर रेहरा बाजार क्षेत्र के एक होनहार युवा ने सफलता की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत अधीनपुर निवासी ज्ञानदीप श्रीवास्तव पुत्र भैरव प्रसाद ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ज्ञानदीप के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे रेहरा बाजार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ज्ञानदीप की सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। उन्होंने साबित किया है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि ज्ञानदीप शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.