ओडीओपी योजना के तहत 200 लाभार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, विधायक पलटू राम ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा प्रायोजित एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक पलटू राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जनपद बलरामपुर में ओडीओपी योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग (दाल) से संबंधित प्रशिक्षण के लिए लगभग 200 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता विकास संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए लंच पैकेट के साथ चाय-नाश्ते की भी समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं एवं इच्छुक लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है।