प्रधानमंत्री पी०एम० किसान की 19वीं० किश्त जारी
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
जनपद में 54.06 करोड की धनराशि 270338 किसानों के खाते में हस्तांतरण
बलरामपुर।आज दिनांक 24 फरवरी 2025 को भागलपुर, बिहार में आयोजित होने वाले “किसान सम्मान समारोह” में प्रधानमंत्री द्वारा पी०एम० किसान की 19वीं० किश्त जारी किये जाने के कार्यक्रम का प्रसारण जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार बलरामपुर में समय अपराह्न 02.00 बजे से किसानों को दिखाया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक, द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त हो रही धनराशि से कृषकों को खेती किसानी में होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी एवं जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर उपस्थित थे।आज प्रधानमंत्री द्वारा 54.06 करोड की धनराशि को जनपद के लगभग 270338 किसानों के खाते में हस्तांतरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कृषक अभरन प्रसाद वर्मा ग्राम उदईपुर, कृष्ण कुमार पुत्र दुखहरन ग्गाम मल्हीपुर, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र हनोमान ग्राम नन्दनगर, संचित राम पुत्र छेदी ग्राम नन्दनगर, दीपनरायन पुत्र रामहरख ग्राम खजुरिया विकास खण्ड सदर बलरामपुर को उनके बैंक खातों में 19वी० किस्त प्राप्त हुई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अरूण कुमार वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद ग्राम उदईपुर, श्याम बहादुर पुत्र राजाराम ग्राम फत्तेजोत, राम उजागिर पुत्र राम अचल ग्राम पयागपुर राम मिलन पुत्र सम्पत ग्राम जोरावरपुर आदि किसानों को जायद उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट भी दिया गया।