Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जिले में बनाया स्थान, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है।हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की छात्रा बंदना वर्मा पुत्री कन्हैया लाल निवासी अहिरौली बुजुर्ग 600/560 (93.33) प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पांचवा व प्रतिभा वर्मा पुत्री राम कुमार वर्मा निवासी रेहरा बाजार 600/554 (92.33) प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल के 248 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा एवं समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.