Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

औचक निरीक्षण में खुली पीएचसी की पोल, 11 कर्मचारी मिले नदारद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय अशोक कुमार चपरासी, प्रदीप कुमार एनएमए, शरद कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, अनिल कुमार डेंटल हाइजिनिस्ट, राजाराम सफाई कर्मचारी, विकास शर्मा, शुभम सिंह, माया देवी वार्ड आया, गिरीश त्रिपाठी लैब टेक्नीशियन, निशा वर्मा एएनएम तथा डॉ. रविकांत चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोका जाए।सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.