Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्डों एवं चिकित्सालय परिसर का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों के पंजीकरण, परामर्श एवं दवा वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों को प्रदान किए जा रहे उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, साफ-सफाई की नियमित निगरानी करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.