Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।दिनांक 17.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनकी पुत्री (उम्र लगभग 25 वर्ष) दिनांक 14.06.2026 को लगभग 12:00 बजे दिन में शौच हेतु घर से बाहर गई थी। आरोप है कि गांव निवासी बुद्धू पुत्र हजरत अली वहां पहुंचकर उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य करने लगा। इसी दौरान वादिनी के देवर द्वारा घटना देख लिए जाने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गया।वादी पक्ष द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 165/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18.06.2026 को थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस से संबंधित विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर वांछित अभियुक्त बुद्धू उर्फ खुशबुद्दीन पुत्र हजरत अली, निवासी ग्राम कालू बनकट पूरे बिलरिया, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.