बाराबंकी के प्रतिष्ठित कारोबारी अनूप गुप्ता की ट्रेन हादसे में मौत व्यापारिक जगत में शोक की लहर
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी।प्रतिष्ठित कारोबारी अनूप गुप्ता की मौत व्यापारिक जगत में शोक की लहर बड़ेल चौराहे पर स्थित कृष्णा स्वीट्स के संचालक एवं शहर के जाने-माने कारोबारी अनूप गुप्ता का सोमवार सुबह जंहगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने नव वर्षीय बेटे मनन गुप्ता को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल छोड़ने गए थे बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर नहीं लौटे और कुछ देर बाद सूचना मिली। कि ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई अनूप गुप्ता पहले किरण व्यवसाय से जुड़े रहे और बाद में बडवेल चौराहे पर कृष्ण स्वीट्स नाम से अपनी पहचान बनाई उनकी बड़ी बेटी भाव गुप्ता 18 वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश के टॉपर्स की सूची में शामिल रही थी। इस घटना से पूरे व्यापारिक वर्ग में गहरा शोक है। कहीं व्यापारियों ने बताया कि अनूप गुप्ता पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने लेनदेन या आर्थिक तनाव की भी चर्चा की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच चल रही है।