उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से राधेश्याम वर्मा की हुई आत्मीय मुलाकात
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पूर्व मंत्री हनुमान सिंह के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
बलरामपुर।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के बलरामपुर आगमन पर उतरौला विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी राधेश्याम वर्मा ने उनसे आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। इसके बाद राधेश्याम वर्मा ने बलरामपुर के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रद्धेय हनुमान सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।बलरामपुर आगमन पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत करने पहुंचे राधेश्याम वर्मा की मुलाकात बेहद आत्मीय रही। राधेश्याम वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राधेश्याम वर्मा लंबे समय से उतरौला क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाने की दिशा में भी राधेश्याम वर्मा की सक्रियता लगातार सामने आती रही है। आरएसवी फाउंडेशन एवं आरएसवी हॉस्पिटल के माध्यम से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता, भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रही है।उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राधेश्याम वर्मा पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रद्धेय हनुमान सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हनुमान सिंह का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके निधन से समाज और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।