Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मथुरा बाजार में निकली तिरंगा यात्रा, छात्रों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के मथुरा बाजार में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।तिरंगा यात्रा राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य मथुरा बाजार, पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप होते हुए मथुरा घाट रोड से वापस इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा को लेकर बाजार में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष बुद्धि सागर अवस्थी ने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। समाजसेवी गोविंद पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।तिरंगा यात्रा में दिलीप द्विवेदी, अरविंद अवस्थी, शिवप्रसाद द्विवेदी, गोविंद पाठक, अतुल द्विवेदी, जन्मेजय सिंह, संदीप, घनश्याम मिश्रा, लालजी मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, रवि पाठक, दुखीराम मिश्रा, बाबादीन, विनोद आर्य, धर्मवीर सोनी, निरंजन शुक्ला, कैलाश नाथ कसौधन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.