Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

महराजगंज बलरामपुर।थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत आवेदक की भतीजी खेत में कार्य कर रही थी कि विपक्षी रोज अली द्वारा गलत नियत से मोबाइल नम्बर मांगा गया इस बात पर नाबालिग द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा पीडिता को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर दिनांक 17.07.2026 को मु0अ0सं0-84/2026 धारा 75(2)/115(2)/352/351(3)/117(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम रोजअली पुत्र शब्बीर,एहसान अली पुत्र शब्बीर, अली हुसैन पुत्र अब्दुल रब,शब्बीर की औरत नाम अज्ञात निवासीगण ग्राम बालापुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।विवेचनात्मक कार्यवाही एवं पीड़िता के धारा 183 बीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी/परिवर्तन करते हुए धारा 191(2)/70(2) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 10.08.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा थाना महराजगंज तराई पर पंजी0 मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 75(2)/115(2)/352/ 351(3)/117(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर पुलिस को मुखबिर खास की सूचना मिली कि रमईडीह बाजार, थाना महराजगंज तराई के पास से मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त कही जा रहें है, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अली हुसैन पुत्र अब्दुल रब, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी ग्राम बालापुर, थाना महराजगंज तराई, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ/विवेचना से प्रकाश में आए तथ्य विवेचनात्मक कार्यवाही में पीड़िता के धारा 183 बीएनएसएस के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अली हुसैन द्वारा पीड़िता के साथ खेत में छेड़छाड़ करने, उसके साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की पुष्टि हुई। घटना के दौरान पीड़िता के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आने की पुष्टि हुई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अली हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.