संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य स्वागत
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला(बलरामपुर)वाराणसी से निकली संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन रथ यात्रा का शनिवार को उतरौला पहुंचने पर विधायक रामप्रताप वर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर पवित्र कलश का पूजन-अर्चन कर संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैं।रथ यात्रा अल्लागर, फगुइया, लालनगर, विरदा, बनियाभारी, मिलौली, बाघाजोत और मोहनजोत समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रथ और पवित्र रज कलश का स्वागत किया। जिला मंत्री वंदना पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल वर्मा, विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा , संदीप वर्मा, विकास गुप्त, परशुराम मौर्य, जनक राम मौर्य, श्रीनिवास जायसवाल, मनीराम यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।