माडर्न शीला विद्यालय, मौर्यागंज में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
मौर्या गंज बलरामपुर।भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माडर्न शीला विद्यालय, मौर्यागंज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में राष्ट्रभक्ति की भावना देखते ही बन रही थीlस्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकगण के सहयोग से प्रभात फेरी को उत्साहपूर्वक विद्यालय प्रांगण से मौर्यागंज के लिए रवाना किया गया।प्रभात फेरी में बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज लिए हुए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय हिंद” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। बच्चों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया।“इसके पश्चात प्रबंधक समिति के सदस्य स्वर्गीय राजकुमार मौर्या के पुत्र मस्तराम मौर्या तथा डॉ. विजय कुमार मौर्या जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।ध्वजारोहण के पश्चात वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।राष्ट्रगान के उपरांत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” जैसे देशभक्ति के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम जनम वर्मा जी एवं राम चरित्र वर्मा का विद्यालय परिवार की ओर से अत्यंत आत्मीय, सम्मानपूर्ण एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया। उनके आगमन से समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.पी. वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं राष्ट्रप्रेम को अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए शिक्षा के माध्यम से स्वयं को योग्य बनाना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।उनके प्रेरणादायी संबोधन ने छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।ध्वजारोहण एवं स्वागत समारोह के उपरांत सम्माननीय मुख्य अतिथि राम जन्म वर्मा एवं राम चरित्र वर्मा द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को संबोधित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने, अनुशासन में रहने, अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उपयोग देश और समाज की प्रगति के लिए करना चाहिए।मुख्य अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए इस सुंदर एवं अनुशासित आयोजन की सराहना की तथा सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनके प्रेरणादायी शब्दों से विद्यार्थियों में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हुआ।इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता-पाठ, भाषण, नृत्य, नाटक तथा अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उपरांत मुख्य अतिथि राम जन्म वर्मा एवं राम चरित्र वर्मा के कर-कमलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, प्रतिभा एवं कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ को भी उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक- अध्यापिका आर• आर• वर्मा, सौरभ वर्मा, अमन गुप्ता , दिलीप वर्मा, रीना सिंह, किरन चौहान, सुनीता, अनीता प्रजापति, सरस्वती, निशा मौर्या, निशा, अंजनी, प्रीति, एस• पी•, एन• पी• मौर्या, काफी संख्या में बच्चे तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।