सड़क गड्ढे में या गड्ढे में सड़क, पहचानना मुश्किल हैदरगंज-भीटी-फुलौना-तरुण मार्ग बदहाल, फेसबुक पर ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ की गूंज
रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
हैदरगंज-अयोध्या। आश्वासनों के कागज पर हैदरगंज-भीटी-फुलौना-तरुण सड़क की इमारत वर्षों से लिखी जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि सड़क गड्ढे में है या गड्ढे में सड़क, यह कहना मुश्किल हो गया है। बदहाल सड़कों को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है और फेसबुक पर लोग ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ लिखकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।हैदरगंज थाना क्षेत्र के भीटी-हैदरगंज होकर बेरूगंज, तारुन से जाना बाजार, हैदरगंज-भोपा-डुहिया मार्ग, जाना बाजार-मलावन मार्ग, हैदरगंज-कुआडाड़-सझिया चौराहा मार्ग और हैदरगंज-करौंदी मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पानी भरने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी हर साल मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकाल लेते हैं, लेकिन सड़क की सूरत नहीं बदलती।
सड़क निर्माण को लेकर पूर्व सांसद/एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि प्रेस वार्ता कर जल्द निर्माण का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन हवा-हवाई साबित हुआ।भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय, महेंद्र मिश्रा, मनोरम यादव, जगनारायण निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग की है।