श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी
रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
सिद्ध पीठ कामाख्या धाम में श्रद्धा और उल्लास के बीच मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूज्य इंद्रेश कौशिक महाराज का जन्मदिवस भी रहा आकर्षण का केंद्र
अयोध्या धाम। भाद्रपद मास की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर सिद्ध पीठ कामाख्या धाम परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ बताया।
महोत्सव के दौरान श्री लड्डू गोपाल का विधिवत अभिषेक, 108 व्यंजनों का महाभोग, भव्य श्रृंगार एवं दर्शन, महाआरती तथा प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्ति संगीत और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।इसी अवसर पर पूज्य इंद्रेश कौशिक महाराज के जन्मदिवस उत्सव को भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं ने पूज्य कौशिक महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने पूज्य इंद्रेश कौशिक महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संतों का सानिध्य और उनका आशीर्वाद समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी होता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और संतों का मार्गदर्शन स�