Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला( बलरामपुर)गैंड़ास बुजुर्ग के पिपरा राम बजरमुंडा गांव में शनिवार शाम विवाहिता लीलावती (30) का शव घर भीतर चारपाई पर मिला।ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि लीलावती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जब उनको घटना की जानकारी मिली तो शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया गया था। त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर जनपद निवासी मृतका के पिता रामप्रकाश का कहना है कि उनकी पुत्री का विवाह लगभग 11 वर्षों पूर्व बजरमुंडा निवासी अमित के साथ हुआ था। दोनों से पांच वर्ष का एक पुत्र व ढाई वर्ष की एक पुत्री भी है। अमित अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। शनिवार शाम उन्हें फोन से मामले की जानकारी मिली तो वह अपनी पुत्री के घर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर उन्होने यूपी डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने शाम लगभग सात बजे एंबुलेंस से शव को सीएचसी उतरौला पहुंचाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। वह फोन पर अपने उत्पीड़न की बात बताया करती थी। उसका यह भी कहना है कि उसने थाने पर मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की फरियाद की है। गैंड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.