Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने साइबर फ्राड के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 205/26 धारा 318(4), 319(2), 317(2), 61(2) बीएनएस 66डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्त विजय कुमार सोनकर एवं उसके साथी राहुल गोस्वामी को कोड़री घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।दिनांक 08.09.2026 को साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध में प्रयुक्त यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाता संख्या 572202120026571, लिंक मोबाइल नंबर 9651267915 की जांच की गयी। उक्त खाते के विरुद्ध NCRP, समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी की 02 शिकायतें दर्ज पायी गयीं, जिनमें क्रमशः ₹12,500 एवं ₹2,150 की धोखाधड़ी का उल्लेख है।जांच में खाता सुनील कुमार सोनकर के नाम होना तथा खाते का संचालन उसके भाई विजय कुमार सोनकर द्वारा किया जाना प्रकाश में आया। आगे जांच के क्रम में विजय कुमार सोनकर एवं उसके साथी राहुल गोस्वामी को कोडरी घाट पुल के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगाने हेतु बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं यूपीआई उपलब्ध कराने तथा इसके एवज में कमीशन प्राप्त करने की बात स्वीकार की गयी। फर्द के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 205/26 धारा धारा 318(4),319(2),317(2),61(2) बीएनएस 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगाने हेतु बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं यूपीआई उपलब्ध कराने तथा इसके एवज में कमीशन प्राप्त करने की बात स्वीकार की गयी।अभियुक्तों के मोबाइलों की जांच में विभिन्न बैंक खातों, एटीएम कार्ड, यूपीआई आईडी,क्यूआर कोड एवं साइबर अपराध से संबंधित चैट,डाटा प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.