Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया

उतरौला बलरामपुर। अगले वर्ष भक्तों के घरों पर पुन: आने के वादों के साथ भगवान श्रीकृष्ण को बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर विदाई दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र में सात दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन हो गया। गुरुवार की रात नगर क्षेत्र में विसर्जन जुलूस निकाला गया जो डाकघर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ दु:खहरण नाथ मंदिर पर पहुंचा जहा भगवान को विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, कई थानों की फोर्स के साथ देर रात तक जमे रहे।इससे पूर्व नगर क्षेत्र की दर्जनों झाकिया ज्वाला महारानी मंदिर पर जमा हुईं। यहा से वाद्य यंत्रों तथा डीजे की भक्तिमय धुनों पर थिरकते सैकड़ों युवाओं के साथ संभ्रात जन जुलूस के साथ डाकघर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अनेक स्थानों पर मिष्ठान तथा पेयजल की व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। रात लगभग दो बजे विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। इसके पूर्व मंगलवार की रात भगवान की छठी के अवसर पर अनेक स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया था जिसमें नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। सात दिनों तक चले जन्मोत्सव कार्यक्रम में नगर क्षेत्र समेत हासिमपारा, लालगंज, शाहपुर इटई, बेथूइया, खजुहा में भी आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विसर्जन जुलूस सकुशल संपन्न कराने के लिए चेयरमेन प्रतिनिधि अनूप गुप्त, संतोष कसौंधन, विक्की गुप्ता, जीतू कौशल संजय कौशल शुभम गुप्ता अमन कुमार अंशु गुप्ता सचिन गुप्ता संजय गुप्ता मनीष कौशल,रूपेश कुमार गुप्ता मयंक गिरि, आशीष कसौधन,समेत संभ्रात जनों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.