Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गणेश महोत्सव में भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर,बलरामपुर। कस्बे में राजकुमार गुप्ता व राधेश्याम गुप्ता के आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के चतुर्थ दिवस गुरुवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मीना शर्मा की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को गणेशमय कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।आयोजक राधेश्याम गुप्ता की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। भगवान गणेश को प्रिय मोदक का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा रहे।इस दौरान पत्रकार अनूप शुक्ला, तौकीर हुसैन, मुकीम सिद्दीकी, आशीष गुप्ता, रमेश कुमार शर्मा, अशोक पाल, सुशील श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अंटू गुप्ता, संतोष गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, श्याम गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अंश गुप्ता, अक्षत गुप्ता, ओम गुप्ता, जय गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आयुषी गुप्ता, आरुषि गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।समापन पर राधेश्याम गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने आगामी आयोजनों में भी लोगों से इसी तरह सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.