सादुल्लानगर पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटर चोरी का आरोपी
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर। थाना सादुल्लानगर पुलिस ने खेत में लगी विद्युत मोटर चोरी करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर बरामद की है। घोरीपुर भिरवा निवासी दीपमणि त्रिपाठी ने 21 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके खेत में बोरिंग पर लगी लूबी कंपनी की 2 एचपी विद्युत मोटर चोरी हो गई है। मोटर की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विनोद चौहान निवासी ककरहवा मन्तुकडीह, रामपुर ग्रिन्ट को रामपुर अरना बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की विद्युत मोटर बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, हेड कांस्टेबल अमजद खां, कांस्टेबल उपेन्द्र गौड़ और कांस्टेबल आनन्द गिरी शामिल रहे।