दुष्कर्म के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डी0सी0एम0 ट्रक व मोबाइल बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 20.09.2026 को थाना कोतवाली देहात पर थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया से जीरो एफआईआर सं0-01/2026, धारा 115(2)/137(2)/351(3)/70(2) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुआ। उक्त जीरो एफआईआर के अनुसार पीड़िता दिनांक 19/20.09.2026 की रात्रि में घर से नाराज होकर बाहर निकल गयी थी। पीड़िता के मुख्य मार्ग पहुंचने पर ट्रक संख्या UP-34 ET 0176 के चालक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठा लिया गया तथा अपने एक साथी के साथ मिलकर,जबरन दुष्कर्म किया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-378/2026 धारा 115(2)/137(2)/351(3)/70(2) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक कैसर खाँन द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 22.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश कुमार तिवारी मय हमराह के द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग में वांछित दोनों अभियुक्त डी0सी0एम0 ट्रक संख्या UP-34 ET 0176 के साथ चारो काफरी मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी की गयी। पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्त डी0सी0एम0 के ऊपर बने कैरियर से कूदकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तस्दीक के उपरान्त दोनों की पहचान अभियुक्त सामून एवं वकील के रूप में हुई। गिरफ्तारी के दौरान दोनों अभियुक्तों को चोट लगने के कारण उन्हें उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका उपचार कराया जा रहा है।