प्राथमिक विद्यालय में घुसा पानी,पठन-पाठन हुआ ठप
रिपोर्ट -ए एच खान
बढ़नी चाफा, सिद्धार्थ नगर।सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प योजना चला कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नित्य नये नये योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। लेकिन धरातल पर इसके विपरीत नजारा देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं शिक्षा क्षेत्र डुमरियागंज अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी चाफा के प्राथमिक विद्यालय बगलवां की। जहां विद्यालय की स्थिति काफी दयनीय है। विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहे विद्यालय का भवन इतना जर्जर है कि कभी बड़ी घटना हो सकती है। विद्यालय में बाउंड्री वाल नहीं है। बगल में तालाब है। दो दिन पूर्व हुए लगातार बारिश से विद्यालय में पानी घुस गया है।तालाब से विद्यालय तक पानी लबालब भरा हुआ है। जिसके डर से बच्चे स्कूल आने असमर्थ दिख रहे हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय का भवन निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था। भवन की जर्जर स्थित को देखते हुए धवस्तीकरण हेतु वर्ष 2022 में जेई स्तर से मूल्यांकन हुआ। वर्ष 2023 जनवरी में नवीन भवन निर्माण के लिए विद्यालय समिति द्वारा प्रारूप तैयार कर विभाग को सौफा गया। पुनः 2024 में विभाग को इस संबंध में जानकारी दी गई। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। 60 नामांकित इस विद्यालय का बाउंड्रीवाल विहीन है तथा विद्यालय परिसर के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार भी बच्चों के सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है।विभाग द्वारा एसीआर नगर पंचायत द्वारा वर्ष 2025.माह दिसम्बर से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू कराया, जिसे जनवरी 2026 में बन कर तैयार हो जाना था। बावजूद इसके केवल अभी तक नींव का कार्य ही हो सका है।इस संबंध में बीईओ डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यालय की स्थिति संज्ञान में है जल्द इसकी व्यवस्था की जाएगी।