Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अधिवक्ता ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर) तहसील में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी से बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।उन्होंने बताया कि ग्राम सभा मटियारिया कर्मा, मोहनजोत, मिलौली, बाघा जोत, महुआधनी, सुरैया, देवर, तिलखी, बिरदा, बनिया भारी ,जिगना समेत राप्ती नदी से सटे अन्य गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पानी गांवों में घुस गया है। जिसके चलते की गांव टापू बन गए हैं चारों तरफ पानी भरने से ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है, कई जगह रास्ते बंद हैं। बाढ़ से घरों, खेतों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलोक श्रीवास्तव ने तुरंत सर्वे कराकर राहत सामग्री देने और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.