Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंटकर दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद बलरामपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह के अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर आज दिनांक 30.09.2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि – “सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने सेवाकाल में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न जनपदों व महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट कार्य किया है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यशैली युवा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा भी सेवानिवृत्त अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक भावुक हो गए। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और वह सदैव विभाग के साथ जुड़े रहेंगे। समारोह में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षकगण, कार्यालय के लिपिक वर्ग सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने करतल ध्वनि के बीच सेवानिवृत्त अधिकारी को शुभकामनाएं देकर विदा किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला,लाइंस डॉ0 जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्यअधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.