कम्पोजिट विद्यालय ओबरीडीह में धूमधाम से मनाई गई गांधी, शास्त्री जयंती, प्रधानाध्यापक ने किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाज़ार शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय ओबरीडीह में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक इरशाद अहमद द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गयाइस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका बीना यादव, अर्चना देवी, श्यामलाल, बुशरा खातून, बृजेश पाण्डेय सहित तमाम बच्चे उपस्थित रहे।विद्यालय में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – हिफ़्ज़ा,द्वितीय स्थान – उजाला,तृतीय स्थान – यासीन रज़ा प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान और पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को गांधी के सत्य, अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे पर चलने की प्रेरणा दी।