Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधायक पल्लवी पटेल का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – ब्यूरो बस्ती

हर्रैया, बस्ती:अपना दल कमेरा वादी पार्टी व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का शुक्रवार को सुबह 10 बजे अयोध्या बॉर्डर लोलपुर के पास पार्टी जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी साथ ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। वहीं कार्यकताओं ने विभिन्न गगनभेदी नारे लगाएं। कार्यकर्ता व समर्थक सुबह से ही विधायक का स्वागत के लिए सड़कों पर तपती धूप में भीड़ जुटी रही। इसके बाद मखौड़ा धाम, परशुरामपुर, गोपिनापुर, मड़ेरिया चौराहे, श्रंगृनारी में भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद खम्हरिया चौराहे पर विधायक पल्लवी पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है। भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए पूरे तन मन धन से जुट जाने की अपील किया। इसके बाद वहां रामकुमार वर्मा के घर पर जलपान किया। इसके बाद पखेरी चौराहे पर राधेश्याम व वरिष्ठ नेता राम प्रताप वर्मा तथा बरगदवा माफी में दिनेश पटेल व धर्मराज पटेल तथा महूघाट चौराहे पर सरदार पटेल विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। हर्रैया थाना पास सिद्धनाथ पटेल व रामजियावन पटेल की नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक के काफिले में गाड़ियों भीड़ से चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रहे। लोगों से काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में परशुरामपुर व हर्रैया पुलिस तैनात रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.