Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

माडर्न शीला विद्यालय में श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मौर्या गंज बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के माडर्न शीला विद्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सादगी के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों को सजाकर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित शिक्षकगणों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मस्तराम मौर्या ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अहिंसा को अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं शिक्षण कार्य में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व नई पीढ़ी को देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन और विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी. पी. वर्मा तथा समस्त शिक्षकगण आर. आर. वर्मा, अमन गुप्ता, सौरभ वर्मा, दिलीप वर्मा, रीना सिंह, किरन चौहान, सरस्वती वर्मा, निशा मौर्या, निशा, अंजनी एवं प्रीति प्रजापति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.