Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 02.10.2026 को वादी नवीन मिश्रा पुत्र स्व0 महेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी झारखण्डी मन्दिर के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर में घुसकर गैस सिलेण्डर, जूस निकालने वाली मशीन व दो हजार नगद चोरी कर लिया गया है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति विरुद्ध पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 03.10.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305(A), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सादिक अली पुत्र हसमत अली निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम विशुनापुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.