Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

खंभे पर चढ़े इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत: शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

8 किमी लंबा जाम; 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

गोंडा। कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह विद्युत फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से 35 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन सीताराम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर से करीब 100 मीटर दूर विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 50 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी की मांग मृतक के परिजन बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा और सीताराम की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की गई।11 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़े थे सीताराम परिजनों के मुताबिक, आर्यनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन दिलीप शुक्ला के कहने पर सीताराम विद्युत फॉल्ट ठीक करने के लिए 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन वाले पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और सीताराम उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 10 साल से लाइनमैन के साथ कर रहे थे काम परिजनों ने बताया कि सीताराम पिछले करीब 10 वर्षों से लाइनमैन दिलीप शुक्ला के साथ काम कर रहे थे। उन्हें रोजाना करीब 100 से 200 रुपये मजदूरी मिलती थी। इसी आमदनी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीताराम के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही करनैलगंज तहसीलदार और कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन से 8 किलोमीटर लंबा जाम शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किए जाने से आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आर्यनगर से करनैलगंज तथा करनैलगंज से गोंडा और आर्यनगर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.