Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्र – छात्राओं को किया गया सम्मानित

1 min read

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार, बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के अन्तर्गत हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज रेहारा बाजार बलरामपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि महंत छोटे बाबा सोनबरसा पोखरा व डॉक्टर जितेन्द्र कुमार सीओ प्रशिक्षु, प्रभारी रेहरा बाजार ने खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया था।जिसके क्रम में आज दिनांक 27.12.2024 को डॉ जितेन्द्र कुमार सीओ प्रशिक्षु, प्रभारी थाना रेहरा बाजार व प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने विजेता छात्र – छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में कलाम हाउस, गांधी हाउस, टैगोर हाउस, अम्बेडकर हाउस चार सदनों में विभाजित करके विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था।जिसमें प्राइमरी, जूनियर व सीनियर संवर्ग के चारो सदनों के प्रतिभागियो ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया था।प्रतिभगियों ने अपने कौशल से निर्णायकों को अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास किया था।निर्णायकों ने बच्चों की प्रतिभा का परख कर उनका मूल्याकन किया था। विजेता चॉकलेट रेस विजेता शिवानी कौशल क्लास LKG,बिस्किट रेस विजेता, सिद्धार्थ सिंह UKG,म्यूजिकल चेयर रेस विजेता, गणेश वर्मा प्रथम, क्लास 1,बैलून रेस विजेता, संध्या पाण्डेय और प्रतिभा गुप्ता क्लास 2,बैलून बर्स्टिंग रेस विजेता प्रिंस वर्मा प्रथम क्लास 3,ऑक्टोपस रेस विजेता विवेक वर्मा, अखिलेश वर्मा, अवधेश चौधरी, आयुष वर्मा क्लास 4,रेस विजेता , ब्यूटी पाण्डेय क्लास 4,सैक रेस विजेता राजकुमार भारती क्लास 5,सुई धागा रेस क्लास 6 से 8 बालिका विजेता कोमल वर्मा क्लास 8 अम्बेडकर हाउस ,लेमन स्पून रेस क्लास 6 से 8 बालिका विजेता प्रज्ञा तिवारी 100 मीटर रेस क्लास 6 से 8 बालिका, विजेता खुशबू वर्मा कलाम हाउस क्लास 8,100 मीटर रेस 6 से 8 बालक विजेता विजेश वर्मा अम्बेडकर हाउस,लेमन स्पून रेस क्लास 6 से 8 बालक, विजेता अमन वर्मा द्वितीय क्लास 6,सुई धागा रेस क्लास 9 से 12 बालिका , विजेता संध्या यादव क्लास11कलाम हाउस,शॉर्ट रेस क्लास 9 से 12 बालिका विजेता आंचल विश्वकर्मा क्लास 11,शॉर्ट रेस क्लास 9 से 12 बालक विजेता संदीप मौर्या क्लास 9 गांधी हाउस,कबड्डी क्लास 9 से 12 बालक विजेता टैगोर हाउस,कबड्डी क्लास 6 से 8 विजेता गांधी हाउस,रस्साकसी क्लास 9 से 12 बालक विजेता कलाम हाउस,रस्साकसी क्लास 9 से 12 बालिका विजेता गांधी हाउस,रस्साकसी क्लास 6 से 8 बालक विजेता गांधी हाउस, रस्साकसी क्लास 6 से 8 बालिका विजेता कलाम हाउस,खो खो क्लास 9 से 12 बालिका विजेता कलाम हाउस, वॉलीबॉल क्लास 9 से 12 बालक विजेता कलाम हाउस इस खेल प्रतियोगिता में विजेता रहा। खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र- छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दीपिका तिवारी, ऋषभ शुक्ला,महेश्वरी प्रसाद तिवारी रहे।विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने निर्णायकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित छात्र – छात्राओं को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्प लाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा,प्रभारी चंद्रभान वर्मा, रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा,अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, सतीश यादव, अंकिता शर्मा , अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती ,हरी राम वर्मा , अनीता देवी समेत काफी संख्या में छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.