Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

10.500 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जरवा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लालू पुत्र गोली निवासी ग्राम हलौरा थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर के कब्जे से एक आसमानी रंग के बैग(थैला) में 14 अदद सफेद प्लास्टिक की पन्नियो में जो प्रत्येक 750ML कुल 10.500 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 38/2026 अंतर्गत धारा 60(1) Ex. Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.