धूमधाम से मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार, बलरामपुर।ब्लाक रेहरा बाजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धूमधाम से आज स्वामी विवेकानंद की जयंती महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाई है।स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पांडे खंड संघ संचालक भारत नरेश सिंह की अगुवाई में वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गयाABVP के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह तथा शैलेंद्र सिंह ने विवेकानंद के जयंती पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के अतुलनीय योगदान से ही देश का विकास संभव हो सका। वहीं पर जिला महामंत्री महेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार तथा ABVP का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा आज का जयंती कार्यक्रम उन्हीं की देन है मौसम इतना अधिक खराब था लेकिन जयंती कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सका। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें अपने पूर्वजों के योगदान को नहीं भूलना होगा जिनकी बदौलत आज हम और हमारा देश तरक्की कर रहा आज भारत देश की चर्चा पूरे संसार में हो रही है और यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसा गौरव का क्षण हम लोगों को मिल रहा है।