20.594 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।आज दिनांक 11.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस के उप निरीक्षक रमन कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, तलाश वांछित अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुरलीपुर कर्बला से मेवालाल चौकी जाने वाले बाईपास मार्ग पर एक काले रंग की बिना नम्बर की नई स्कॉर्पियो वाहन को रोककर चेक किया गया तो प्लास्टिक की बोरी में संदिग्ध पदार्थ पाया गया । वाहन चालक से उस बोरी के संबंध में पूछा गया तो कुछ नही बता सका । संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी सूचना पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष कुमार मिश्र दी गईत तो थाना प्रभारी तत्काल मौके पर आये तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह को सूचित किया गया। पुलिस टीम द्वारा वीडियोग्राफी के दौरान बोरी की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मय बोरी वजन करने पर कुल 20 किग्रा 594 ग्राम पाया गया।स्कॉर्पियो वाहन की पुनः तलाशी लेने पर ₹2,250/- नकद एवं 03 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनका विवरण माल-मुकदमा में अंकित किया जा रहा है। वाहन पर कोई पंजीयन नम्बर अंकित नहीं था। वाहन का मॉडल नं0 AZ1116YDT6A4SA01XJ, चेसिस नं0 MA1TJ2YD6T6E62220 एवं इंजन नं0 YDT4E7Z051 पाया गया।घटना में बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 188/2026, धारा 8/20(b)(ii)c एनडीपीएस एक्ट बनाम तनवीर अहमद उर्फ शारिफ पुत्र इद्रीस, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी मोहल्ला गदुरहवा निकट पानी टंकी थाना कोतवाली नगर बलरामपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त अभियुक्त तनवीर अहमद थाना कोतवाली नगर बलरामपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2026 को थाना कोतवाली नगर बलरामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की चेकिंग के दौरान 20 किलो 594 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए बिना नम्बर की नई महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना में बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 188/2026, धारा 8/20(b)(ii)c एनडीपीएस एक्ट बनाम तनवीर अहमद उर्फ शारिफ पुत्र इद्रीस, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी मोहल्ला गदुरहवा निकट पानी टंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त तनवीर से बरामद गांजा के बारे में पूछताछ किया गय़ा तो तो बताया कि वह भिन्न-भिन्न जगहों से माल मंगाता हूँ तथा पर्याप्त मात्रा में एकत्रित हो जाने के उपरांत बेचने के लिये बढ़नी होते हुये अन्य जनपद को जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।