Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दिलीप पटेल से राधेश्याम वर्मा की शिष्टाचार भेंट, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला(बलरामपुर)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं नवनियुक्त अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल से मंगलवार को लखनऊ में भाजपा नेता एवं आरएसबी ग्रुप के संस्थापक राधेश्याम वर्मा ने आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राधेश्याम वर्मा ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं सुंदरकांड की प्रति भेंटकर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान भाजपा नेता राधेश्याम वर्मा ने कहा कि दिलीप पटेल की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, सहज-सरल व्यवहार और ऊर्जावान नेतृत्व से अवध क्षेत्र में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से नई गति और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा ने अनुभवी एवं कर्मठ संगठनकर्ता गोविंद नारायण शुक्ला को पुनः प्रदेश मुख्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर गोविंद नारायण शुक्ला का भी सम्मान किया।राधेश्याम वर्मा ने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से कार्यकर्ताओं को दिशा मिलेगी तथा पार्टी के जनसेवा के संकल्प को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे में नई जिम्मेदारियां मिलने वाले पदाधिकारियों से संगठन को और सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की उम्मीद है।भेंट के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। राधेश्याम वर्मा ने दोनों नेताओं के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं।राधेश्याम वर्मा 293 विधानसभा उतरौला के भावी प्रत्याशी तथा एनएमओ बलरामपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.