Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोरी गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल राष्ट्र का रहने वाला है। उसके कब्जे एवं उसके साथियों द्वारा छोड़ी गई तीन चोरी की मोटरसाइकिलें तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एसएसबी 50वीं वाहिनी ई कंपनी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से सीमा स्तंभ संख्या 576 के आसपास गश्त और कांबिंग की जा रही थी। ननहवा घाट मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान चार मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस और एसएसबी टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की तो एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुरेन्द्र प्रसाद यादव (30) पुत्र कर्ताराम अहिर, निवासी खुरुहुरियां, ग्राम पालिका विजयनगर, थाना कृष्णानगर, जिला कपिलवस्तु, नेपाल राष्ट्र बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों छोटू लोहार और हीरालाल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलें भी चोरी की गई थीं और उन्हें नेपाल ले जाया जा रहा था।पुलिस ने मौके से होंडा सीवी साइन, हीरो स्प्लेंडर प्लस और हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर सहित तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा तलाशी के दौरान वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। मामले में थाना पचपेड़वा में मुकदमा अपराध संख्या 118/2026 के तहत धारा 317(2), 338 और 340(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह, हेड कांस्टेबल राम अचल सोनकर, कांस्टेबल सूरज सिंह, गजेन्द्र चौहान तथा एसएसबी के पोस्ट कमांडर उपनिरीक्षक जीडी जगदीश नारायण समेत अन्य जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.