तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा उतरौला, राधेश्याम वर्मा ने राष्ट्रहित को बताया सर्वोच्च
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेश के साथ विधानसभा 293 उतरौला में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा के भावी प्रत्याशी एवं एनएमओ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं और देशभक्तों के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में राधेश्याम वर्मा की सक्रिय सहभागिता ने राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्धता को एक बार फिर सामने रखा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर बलिदानियों के त्याग का प्रतीक है। इसका सम्मान प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।सामाजिक सरोकारों से जुड़े राधेश्याम वर्मा लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। एनएमओ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ वे जरूरतमंदों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों से जुड़े रहे हैं। आरएसवी फाउंडेशन एवं आरएसवी हॉस्पिटल से जुड़े सेवा कार्यों, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी उन्होंने जनसरोकारों को प्राथमिकता दी है। क्षेत्रीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के विभिन्न प्रयासों में भी उनकी भागीदारी दिखाई देती रही है। तिरंगा यात्रा के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि देश की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है।