नदी किनारे हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार/बलरामपुर। ग्राम ग्वालियर ग्रंट में विसुही नदी के किनारे बुधवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जल संरक्षण, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भाजपा कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है, लेकिन पौधरोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित लोगों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया।वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को फलदार पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वृक्षारोपण महायज्ञ में भाजपा कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान रेहरा बाजार,सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, कमलेश पांडेय, यूपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी, चेयरमैन उतरौला अनूप गुप्ता,जिला मंत्री सुमित सिंह,गणेश प्रताप सिंह,राम करन मिश्रा,भोला वर्मा,सीवी पाठक,रमेश गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह,अखंड प्रताप सिंह,अनूप सिंह, हरिवंश सिंह, धर्म प्रकाश चौहान, शिव बहादुर सिंह, भरत नरेश सिंह, नब्बन वर्मा प्रतिनिधि जुवारा, बहु श्रुति सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।