प्राथमिक विद्यालय में धूम से मनाया गया शिक्षक दिवस
रिपोर्ट -ए. एच . खान
बढ़नी चाफ़ा, सिद्धार्थ नगर।आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका बढ़नी चाफा वार्ड न.03 मोदी नगर के प्राथमिक विद्यालय बढ़नी गांव में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पूरे हर्षोल्लाश के साथ मनाई गई।इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम सिंह पाल द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर देश सेवा की भावना को जागृति किया।विद्यालय शिक्षक एवं पूर्व आरपी अनूप कुमार पाण्डेय जी ने भी अपनी ओजस्वी शैली में बच्चों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं की।साथ ही उक्त दिवस में विद्यालय संचालन की समस्त जोड़दारी विद्यालय की छात्रा अनिच्छा पाण्डेय द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय रसोइया सहित गुलाब चंद्र यादव, गिरिजेंद्र कुमार तिवारी, सुमित कुमार मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा,नेहा पाठक सहित अन्य नगरवासी उपस्थित रहे।