Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अब्दुल हन्नान के बलरामपुर प्रथम आगमन पर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर, 7 सितंबर 2026। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान एवं जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अब्दुल हन्नान का बलरामपुर जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ संयोजक के रूप में मौजूद रहे।अब्दुल हन्नान के जनपद सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों वाहनों एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत यात्रा महादेइया बाजार, सादुल्लाहनगर/उतरौला मार्ग, श्रीदत्तगंज बाजार, नहर बालागंज होते हुए एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अब्दुल हन्नान मुख्य अतिथि रहे। वहीं प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी तथा प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अब्दुल हन्नान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।कार्यक्रम के बाद मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान ने विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर अपनी बात रखी।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, डॉ. खलीलुल्लाह, उमाशंकर तिवारी, विनय मिश्रा, पंकज गुप्ता, आरिफा उत्साही, सुशील शुक्ला, मारकंडेय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अफरोज खान, इबरार अहमद, बबीता आर्य, रोशन लाल यादव, विश्वनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और अब्दुल हन्नान के प्रथम आगमन को लेकर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.