Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सही पोषण-देश रोशन’ के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने संतुलित आहार, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। बाल विकास परियोजना रेहरा बाजार के तत्वावधान में शनिवार को सादुल्लानगर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में पोषण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सुपरवाइजरों ने लोगों को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर की गई। रंगोली के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषण के महत्व का संदेश दिया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व विभागीय कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में ‘सही पोषण-देश रोशन’ समेत विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।रैली के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के लिए पौष्टिक आहार की उपयोगिता बताई गई। कार्यकत्रियों ने लोगों से दैनिक भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी करने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वस्थ खान-पान अपनाने, साफ-सफाई रखने और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी विशुनपुर खरहना-3, रेखा कामापुर, भामनी देवी और किरण यादव समेत अन्य कार्यकत्रियों ने सहभागिता की। वहीं सुपरवाइजर रुचि आर्य, प्रतिमा तिवारी और उमाशंकर सहित विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।विभागीय कर्मियों ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से ही स्वस्थ बच्चों, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.