Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

​चेयरमैन तोताराम वर्मा के नेतृत्व में जुटे गन्ना डायरेक्टर, समिति के कार्यों को प्रभावी बनाने पर मंथन

बलरामपुर। शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति उतरौला के कार्यालय परिसर में चेयरमैन तोताराम वर्मा के नेतृत्व में एक अहम और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सभी गन्ना डायरेक्टरगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।​इस दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं, उनके हितों और समिति द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन तोताराम वर्मा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।​बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक पारदर्शी, बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों एवं कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी डायरेक्टरों ने एक स्वर में किसानों की सेवा और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प जताया। बैठक में कृष्ण कुमार समेत अन्य गन्ना डायरेक्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.