ज्वैलर्स की दुकान से चुराए गए माल के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 305(a) बीएनएस में त्वरित कार्यवाही करते हुए ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाली अभियुक्ता शकीना निशा निवासिनी रघुनन्दन जोत बघनी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को चुराए गए 01 जोड़ी सोने की टप्स,01 जोड़ी आर्टिफिशियल पीली धातु की कान का टप्स, 02 अदद आर्टिफिशियल पीली धातु की माला, 01 अदद लोटा, 02 अदद चम्मच, 01 अदद गैस का लाइटर, 01 अदद चाकू 1630 रुपये नगद बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।