एक झोले मे 07.500 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जरवा,बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण,परिवहन,विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष योगेश प्रताप के कुशल नेतृत्व में, आज दिनाक 21.09.2026 को थाना को0 जरवा पुलिस टीम द्वारा दौराने क्षेत्र भ्रमण,गिरफ्तारी वांछित/वारंटी अभियुक्ता माया देवी पत्नी रामविशेषर निवासी ग्राम-लौकी खुर्द, थाना-कोतवाली जरवा, जनपद- बलरामपुर के कब्जे से लाल रंग के एक झोले मे कुल 10 अदद प्लास्टिक की सफेद पारदर्शी पन्नी में (प्रत्येक 750 ml) कुल 07.500 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 48/26 अंतर्गत धारा 60(1) Ex. Act बनाम माया देवी पत्नी रामविशेषर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।