Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लेखपाल संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित

रिपोर्ट – ब्यूरो स्कन्द दास

जिलाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय निर्वाचित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद शाखा अयोध्या की नई जिला कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव रविवार को सर्किट हाउस स्थित सभागार में संपन्न हुआ। इसमें विनोद कुमार पांडेय को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक लेखपाल संघ का प्रतिनिधित्व करेगी।निर्वाचन में युवराज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश मिश्रा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार यादव को जिला मंत्री, अखिलेश वर्मा को जिला उपमंत्री, प्रताप यादव को कोषाध्यक्ष और प्रिया जायसवाल को लेखा परीक्षक चुना गया।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लेखपालों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लेखपालों के हित में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।चुनाव अधिकारी रूपेश यादव, सह चुनाव अधिकारी राम अनुज दीक्षित तथा चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.